
काशीपुर में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने छापेमारी कर चारों वारंटियों अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में संदीप उर्फ सोनू, जफर अली, दीवान सिंह और जसविंदर कौर उर्फ बिल्ली शामिल हैं। इनमें से कुछ के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य पर एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के तहत कई मामले चल रहे हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
