
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कच्ची शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 110 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी चंदन बिष्ट ने टीम के साथ दिनांक 02-03-2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान कुंडेश्वरी स्थित जय स्टोन क्रेशर के पीछे झाड़ियों में दबिश दी। मौके पर राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर, कुंडेश्वरी को अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब बनाने की भट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से दो प्लास्टिक ट्यूबों में कुल 110 लीटर कच्ची शराब, दो लोहे के ड्रम, दो प्लास्टिक पाइप व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त मौके पर लगभग 3500 लीटर लहन को नष्ट किया गया।
वही पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
