ब्लाक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ, अब जनता के वादों पर होगा काम

Spread the love

प्रदेशभर में ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोहों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को काशीपुर ब्लॉक में भी समारोह उत्साह और उमंग के माहौल में आयोजित हुआ।नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जेष्ठ प्रमुख तरसेम सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख कमलजीत कौर के साथ सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई, शपथ नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट ने दिलाई।समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने प्रतिनिधियों का तालियों और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया और कहा कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी को साथ लेकर चलना और क्षेत्र का समग्र विकास करना होगा। वही कनिष्ठ प्रमुख कमलजीत कौर नेक्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा की सरकार की विकासकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जायेगा, उन्होंने जानकारी दी कि ब्लॉक बोर्ड की पहली बैठक कल आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा।जनता ने भी इस अवसर पर अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा जताते हुए विकास कार्यों की उम्मीदें व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page