श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, काशीपुर का बड़ा परिवार, शामिल हुए नगर के एक दर्जन वरिष्ठ पत्रकार

Spread the love


काशीपुर, उत्तराखंड के सबसे बड़े पत्रकार संगठन में शुमार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की काशीपुर इकाई में आज नगर के दर्जनों वरिष्ठ पत्रकार शामिल हो गए। शामिल हुए पत्रकारों ने संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए पत्रकार हितों में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की बात कही है।
आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन काशीपुर की एक बैठक रामनगर रोड स्थित होटल जीना जमाटो में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ( न्यूज टुडे उत्तराखंड), हिमांशु ठाकुर ( यू टी न्यूज नेटवर्क), कुलदीप सिंह, मुकीम आलम (दशानन), श्रवण कुमार, जितेंद्र सक्सेना, पैट्रिक चरण, महबूब अली, आकाश गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, मुदित शर्मा, तुषार कोली श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की काशीपुर इकाई में शामिल हुए। बैठक में आगामी मार्च में भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया,इस दौरान यूनियन के संरक्षक शिव अवतार शर्मा, विकास गुप्ता, जसविंदर गांधी के अलावा अध्यक्ष लवप्रीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री प्रदीप सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, अकरम चौधरी, कोषाध्यक्ष भगीरथ शर्मा, सचिव अर्शी खान, विशेष आमंत्रित सदस्य रिंकू राशिम, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page