भाई को बचाने गये युवक ने चलाई गोली

Spread the love

काशीपुर। गंगे बाबा रोड स्थित शमशान घाट के अंदर मंदिर गये युवक से हुई कहासुनी के बाद शमशान घाट के अध्यक्ष के भाई ने एक युवक पर फायर झोंक दिये। घटना में युवक मामूली घायल हो गया। फायरिंग की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया।
पीड़ित के परिजनों ने बताया की मोहल्ला अल्लीखां निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र किशल लाल आज सुबह शमशान घाट स्थित मंदिर में गया था। जब वह मंदिर से बाहर आया तो शमशान घाट के अध्यक्ष विकास शर्मा खुट्टू की सुनील से किसी बात को कहासुनी के चलते मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान विकास शर्मा का पैर टूट गया जिसके बाद विकास शर्मा ने अपने भाई आशीष शर्मा व दो अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान सड़क पर हुई कहासुनी के बाद विकास शर्मा खुट्टू के भाई ने पिस्टल निकालकर युवक पर फायर झोंक दिये। जिससे एक गोली सुनील कुमार के पेर में लगने से वह घायल हो गया।  वही पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया है। व दोनों पक्षो की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page