डीएम उदय राज सिंह देर शाम पहुंचे काशीपुर

Spread the love

ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी आज देर शाम काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने नगर निगम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था के साथ साथ बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिला ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदयराज सिंह आज देर सायं काशीपुर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए शहर में लीकेज की समस्या से सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर कहीं भी लीकेज की वज़ह से पानी की सप्लाई की समस्या आयी तो इसके लिए अधिशासी अभियंता जिम्मेदार होंगे। पानी की नियमित सप्लाई के लिए बजट की कमी नहीं है। इस दौरान उन्होंने दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर फायर विभाग के एफएसओ गोविंद राम आर्य को क्षेत्र की सभी फायर हाईड्रेंड को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कहा यदि कहीं पानी की समस्या है तो जल संस्थान से संपर्क करके उसका निस्तारण कर लें। जल निगम के ईई शिवम द्विवेदी ने बताया क्षेत्र में छह योजना चल रही हैं जिसमें से पांच योजना जल संस्थान को स्थानांतरित कर दी गई हैं। एनएचपीडब्ल्यूडी के एई मनोज कुमार से कहा आरओबी के नीचे की सड़क काफी खराब है और लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसको शीघ्र सही कराया जाए। सीओ अनुषा बडोला को निर्देशित किया दीपावली त्योहार के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने अपना मुख्य द्वार सड़क तक बना लिया है। इसके अलावा नगर निगम के नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया सरकारी विभाग से हाउस टैक्स नहीं मिलता है। इस संबंध में डीएम ने निगम के टैक्स विभाग को निर्देशित किया कि वह 15 दिन के अंदर सभी सरकारी विभागों को असेसमेंट बनाकर भेजे ताकि वह निगम को हाउस टैक्स जमा कराए और निगम की आय में बढ़ोत्तरी हो। वहीं ऊर्जा निगम को निर्देशित किया वह नगर निगम के साथ मिलकर जहां-जहां पोल शिफ्टिंग होना उसे चिह्नित करें और उसे हटवाया जाए। इससे पहले जिलाधिकारी ने नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां अनियमितता पर नाराजगी जताते हुए कहा कूड़ा का निस्तारण को सही से कराया जाए। डीएम ने बताया ढेला नदी के कटाव से ट्रंचिंग ग्राउंड को नुकसान हो रहा है। नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए शासन स्तर से धनराशी स्वीकृत हो चुकी है। यहां पर एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला, नगर आयुक्त विवेक राय, सीओ अनुषा बड़ोला, लोनिवि के ईई अरुण कुमार, सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता, जल संस्थान के एई नरेंद्र रिखाड़ी व मनोज कुमार गंगवार, पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी, एनएच पीडव्ल्यूडी के सुनील कुमार सिंह, यूपीसीएल के दीप चंद्र पांडे, पशुपालन विभाग के डॉ.मुकेश कुमार दुम्का, एफएसओ गोविंद राम आर्य, सिंचाई विभाग के जेई राजू कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page