
त्यौहारी सीजन में सुरक्षा की दृष्टी से बम निरोधक दस्ते ने आज जीआरपी के साथ मिलकर काशीपुर रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे की तलाशी ली है।वही टीम ने ट्रेन के अंदर घुस के यात्रियों से उनके आने-जाने के बारे में पता किया। इसके अलावा पार्किंग, टिकट घर, विश्राम घर आदि जगह पर टीम ने जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में सभी जगह स्थिति सामान्य मिलने पर टीम ने राहत की सांस ली। चेकिंग टीम ने यात्रियों से कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध, व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत सूचित करें। इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीम भी शामिल रही।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
