महुआखेड़ागंज में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

महुआखेड़ा से अहरपुरा तक सड़क बनाने की मांग को लेकर नगर वासियों ने प्रदर्शन किया है। पिछले कई सालो से लगभग तीन किमी सड़क बेहद खासहाल है। जिसके चलते राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बता दे की महुआखेड़ा गंज से अहरपुर तक लगभग 3 किलोमीटर का रोड पिछले कई सालों से खस्ता हाल अवस्था में है। जिसके चलते इस रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर गुरुवार को महुआ खेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के वासियों ने अहरपुरा रोड पर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया।जिसमे मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए। जिससे कि आम जनता को हो रही दिक्कत हो को दूर किया जा सके। नगर वासियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया, तो वह अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान राजेंद्र कुमार, मोहम्मद दानिश,इमरान मलिक,अबरार हुसैन समेत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page