मोटेश्वर मंदिर गये युवक पर जानलेवा हमला

Spread the love

मोटेश्वर मंदिर गए युवक के साथ धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने का मामला………..
आवास विकास निवासी अमित यादव ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन उसका भाई अंकित यादव चैती स्थित मोटेश्वर मंदिर पर भंडारे का सामान देने गया था वही उसे आवास विकास निवासी संजय का फोन आया कि तू कहां पर है भाई द्वारा बताया गया कि वह मोटेश्वर मंदिर पर है इसके बाद संजय एवं उसका पुत्र लव कुमार अपने 10,12 अज्ञात लोगो सहित मोटेश्वर मंदिर पर आ गए और गाली-गलौज करते हुए अंकित को मारना पीटना शुरू कर दिया और धारदार हथियार से अंकित के सिर पर कई वार किया,जिससे वह गंभीर घायल हो गया,आनंन -फानन में घायल अंकित को राहगिरो ने काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page