24 घंटे में खुलासा: चोरी की अपाचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


काशीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 22 फरवरी को प्रीतम सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी मोहल्ला कानून गोयान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी अपाचे मोटरसाइकिल HR 26 AY-5275 प्रेक्षा गृह नागनाथ मंदिर के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज कर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सुरागरसी-पतारसी एवं सक्रिय जांच के दौरान चोरी गई मोटरसाइकिल को सुजल पुत्र संजू निवासी पक्काकोट बाबा रिसोर्ट के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया, वही पुलिस ने घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page