धामी कैबिनेट मे जल्द भरने जा रहे है मंत्रीमंडल के 4 रिक्त पद

Spread the love

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चार पद रिक्त हैं। इन सभी पदों को भरने के लिए भाजपा संगठन की ओर से कवायद की जा रही है। वही इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन स्तर से होता है इसकी प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि धामी सरकार के गठन के वक्त मंत्रियों के तीन पद रिक्त थे। उसके बाद एक कैबिनेट मंत्री के निधन के बाद एक और पद रिक्त हो गया। मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर भाजपा के तमाम विधायक अपने स्तर से जोर अजमाइश में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page