देहरादून से भारी मात्रा में बरामद हुआ विस्फोटक पदार्थ, हिमाचल से कनेक्शन तीन गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून


उत्तराखंड में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का माहौल है जिस बीच देहरादून के त्यूणी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में डायनामाइट विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है इसके अलावा दो डब्बो में डेटोनेटर एक रोल लाल रंग की तार और एक बंडल आसमानी रंग की तार बरामद हुई है जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है हर तरफ चर्चा इस बात की हो रही है कि भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक पदार्थ से कही आगामी चुनाव को प्रभावित करने की कोई शाजिस तो नही थी हालांकि पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि पास के इलाके में बन रही सड़क निर्माण कार्य के लिए विस्फोटक पदार्थ ले जाया जा रहा था हालांकि मौके पर कार सवार विस्फोटक से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नही दिखा सके।तो वही देहरादून पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में रिंकू ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है जबकि रोहित सिलाई शिमला और सुनील कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश का निवासी है जिनसे पुलिस हर पहलुओं पर पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page