

हर साल की तरह इस बार भी काशीपुर में उज्जैनी शक्ति पीठ माँ बाल सुन्दरी के मंदिर में चैत्र के नवरात्रो में लगने वाले मेले का आज से विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ हो गया है मेले का शुभारम्भ मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री और कुमाऊ नरेश केसी सिंह बाबा के सपुत्र एन. सी बाबा, सांसद अजय भट्ट,महापौर दीपक बाली व आम भक्तो ने सयुक्त रूप से माँ बाल सुन्दरी का ध्वज पताका लहराकर किया। गौरतलब है कि आज से शुरू हुआ मेला आगामी 27 अप्रैल तक चलेगा। जिसको लेकर खुद मेला समिति ने अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर दी है। ताकि मेले में आने वाले श्राद्धधालुओ को किसी भी प्रकार की समस्या से दो चार ना होना पड़े। गौरतलब है कि हर साल एक विशाल मेले का आयोजन मन्दिर समिति द्वारा किया जाता है जो कि पूरे उत्तर भारत का चैत्र नवरात्रों का सबसे बड़ा मेला होता है जिसमे करोड़ो भक्त अपनी अटूट आस्था को लेकर हर साल माँ बाल सुंदरी के मंदिर में आते है जहाँ पर उनकी सभी मुराद पुरी होती है। इतना ही नहीं खासतौर पर अब की वार पुरे मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है जिनसे हर गतिविधयों पर नजर रखी जाएगी। और खासतौर पर महिलाओ के साथ कोई छेड़खानी ना हो उसके लिए पुलिस प्रशासन ने सादी वर्दी में भी महिला पुलिस को तैनात किया है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
