वरिष्ठों का सम्मान व साथियों का साथ ही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन काशीपुर का एकमात्र उद्देश्य: लवप्रीत सिंह

Spread the love

काशीपुर । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन काशीपुर की आज एक महत्वपूर्ण बैठक में बाजपुर रोड स्थित निधिवन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में काशीपुर के दर्जनों श्रमजीवी पत्रकारों ने प्रतिभाग किया, बैठक के दौरान काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया इस दौरान पत्रकारों द्वारा श्री निझावन से काशीपुर इकाई का संरक्षक बनने का अनुरोध करने पर उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए आशीर्वाद दिया। बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार नवीन अरोरा के जन्मदिन पर उनका केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों व पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से राजेश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई।
9 मार्च को होगा होली मिलन कार्यक्रम, जुटेंगे देशभर से पत्रकार जगत व फिल्मी जगत की हस्तियां
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन काशीपुर इकाई आगामी 9 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने जा रही है इस को लेकर रूपरेखा पर विचार किया गया। साथ ही यूनियन की कोर कमेटी तय की गई। साथ ही कुछ और पत्रकारों को इकाई में शामिल करने पर विचार किया गया। बैठक में बोलते हुए यूनियन के अध्यक्ष लवप्रीत सिंह ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन काशीपुर हमेशा ही वरिष्ठों का सम्मान करती है और करती रहेगी उन्होंने कहा कि काशीपुर के श्रमजीवी पत्रकारों के साथ वह आगे बढ़ेगी, जल्द ही काशीपुर के कई अन्य पत्रकार साथी यूनियन में शामिल होंगे।
बैठक के दौरान संरक्षक अनिरुद्ध निझावन, विकास गुप्ता, अध्यक्ष लवप्रीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री प्रदीप सिंह, भगीरथ शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, सुनील शर्मा, अकरम चौधरी, मोहम्मद अर्शी, जितेंद्र सक्सेना टिल्लू, श्रवण कुमार, हिमांशु ठाकुर, मुकीम आलम, आकाश गुप्ता, महबूब अली, पैट्रिक बाबा, ललिता कौर, रिंकू राशिम, राहुल सिंह चौहान , किशन गुप्ता, आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page