
खानपुर विधायक उमेश कुमार पर केस दर्ज कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवरानी सिंह की शिकायत पर खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनके करीब दो दर्जन अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज।
कुंवर प्रणब प्रताप चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती देर शाम करीब 9:00 बजे के आसपास विधायक खानपुर उमेश कुमार अपनी तीन गाड़ियों में गुंडे बदमाशों को अवैध हथियार के साथ लेकर हमारे रुड़की स्थित कैंप ऑफिस पर पहुंचे और गंदी-गंदी गालियां देने के साथ-साथ हमें जान से मारने की धमकी दी, साथ ही हमारे मुख्य गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया, साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री से विधायक उमेश कुमार की सुरक्षा तत्काल समाप्त करने व अपनी सुरक्षा की मांग की है वही पुलिस ने रानी देवरानी की तहरीर पर उमेश कुमार परBNS 190,191(2),191(3),351(3),352के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
