डेमेज कंट्रोल को लेकर सक्रिय हुए देहरादून से लेकर काशीपुर तक के भाजपाई

Spread the love

क्या टिकट वितरण से उठे असन्तुष्ट को दबा पाएगी काशीपुर भाजपा
भाजपा के लिए आसान नही होगी चुनावी राह, डेमेज कंट्रोल को लेकर सक्रिय हुए देहरादून से लेकर काशीपुर तक के भाजपाई

काशीपुर (लवप्रीत सिंह छीना)। आखिरकार लंबे सस्पेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी नें काशीपुर नगर निगम मेयर सीट पर दीपक बाली पर भरोसा जता दिया है, दो दिन तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कभी राम तो कभी दीपक तो कभी खिलेंद्र की सुगबुगाहट के बीच आखिरकार दीपक टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए। दीपक को पार्टी नें टिकट दिया तो काशीपुर भाजपा में टिकट से वंचित राम गुट के समर्थकों में असंतोष फैल गया। देर रात तक पार्टी के नेता पैदा हुए इस असंतोष को दबाने के लिये प्रयास करते नजर आए। उधर कॉंग्रेस में संदीप सहगल का टिकट होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है , कार्यकर्ताओ का मानना है कि संदीप सहगल भारी मतों से विजयी होंगे। फिलहाल वर्तमान परिपेक्ष में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला होता दिखाई पड़ रहा है ऐसे में पिछले चुनाव में जीत का वरण करने वाली भाजपा की राह इस बार आसान नही दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page