वीर बाल दिवस के अवसर पर कुंडश्वरी चौराहे पर लगाया दूध का लंगर व रक्तदान शिविर

Spread the love

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सिख संगतो द्वारा कुंडश्वरी चौराहे पर दूध लंगर का आयोजन के साथ ही ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया, वही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने बताया की आज पूरा देश चार साहिबजादो व माता गुजरी की मीठी याद में शाहिदी सफ्ताह मना रहा है बाबा मोती राम मेहरा जी ने छोटे साहिबजादो को ठन्डे बुर्ज में दूध पिलाया था आज पूरे देश में जगह जगह दूध के लंगर चल रहे है वही लंगर के आयोजक मलकीत सिंह विर्क व साहिब सिंह विर्क ने बताया ने बताया कि वीर बाल दिवस पर गर्म दूध की सेवा का विशेष महत्व है। जब मुग़ल अधिकारी वज़ीर खान द्वारा माता गुजरी और छोटे साहिबज़ादों को सर्द रात में ठंडे बुर्ज पर कैद करने की सज़ा दी गई तब बाबा मोती राम महिरा ने वज़ीर खान के आदेशों की अवहेलना करते हुए साहिबज़ादों और माता गुजरी को गर्म दूध परोसकर उनकी सेवा की थी। उसी कदमो पर चलते हुए आज स्थानीय युवा संगत की ओर से राहगीरों को इस सर्दी में गरम-गरम दूध पिलाया जा रहा है। वही इस मौके पर प्रदीप सिंह विर्क , कुलविंदर सिंह,तरसेम सिंह,पवित्र सिंह ,कुलदीप सिंह,तीरथ सिंह चेयरमैन,गुरपेज सिंह विर्क, लवजीत सिंह, गौरव चौधरी, सिमरन बाजवा सहित दर्जनों श्रदांलू उपस्थित रहे जिन्होंने दूध की सेवा के साथ साथ ब्लड डोनेशन कैम्प में 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page