
विगत दिनों मांगलौर क्षेत्र में विजिलेंस टीम की छापेमारी के दौरान 110 किसानों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के विरोध में जनपद मे हरियाणा पंजाब के तर्ज पर किसानों को सिचाई के लिए बिजली मुफ्त दिए जाने और 200 यूनिट फ्री बिजली दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलौर बिजलीघर मे महापंचायत आयोजित कर सेकड़ो किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। छापेमारी के बहाने किसानों को लूटा जा रहा है. किसानों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही हैं जिसे किसान किसी सूरत मे बर्दाश्त नहीं करेंगे। ओर सड़को पर उतर कर इसका जोरदार विरोध करेंगे. किसानों के धरने के बाद विधुत विभाग के अलाधिकारी मोके पर पहुंचे ओर किसानों को आश्वाशन देकर धरने को समाप्त कराया.

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
