
काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब का कारोबार लगातार फलफुल रहा है जिसकी रोकथाम हेतु उच्च अधिकारियो के निर्देश पर आज आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह,आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ काशीपुर के ग्राम खाईखेङा मे जोगेंद्र कौर के कब्जे से 25 लीटर अवैध शराब खाम, मनदीप कौर के कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब खाम, ग्राम बरखेङी अज्ञात मे 350 लीटर अवैध शराब खाम, ग्राम कलियावाला गुरदीप कौर के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब खाम, ग्राम कलियावाला मनजीत कौर के कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब खाम, ग्राम शिवराजपुर सुनीता के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब खाम, टान्डा उज्जैन विपिन कुमार के कब्जे से 25 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर (कुल 475 लीटर अवैध शराब खाम ) कुल 7अभियुक्तो के विरूद्ध 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई ।टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा । कार्यवाही के दौरान टीम में सिपाही कैलाश चंद्र भट्ट ,पवन कम्बोज सिपाही सुनीता रानी ,कृष्ण चंद्र आदि मौजूद रहे ।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
