
पुलिस ने विजय नगर नई बस्ती से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरबाज पुत्र सिंकदर बताया। मिली जानकारी अनुसार आरोपी नशे की पूर्ति के लिए तमंचे से लोगों को डराता धमकाता है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी पर पूर्व में भी आपराधिक प्रवृत्ति के मुकदमें दर्ज है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
