आढ़ती ने संदिग्ध परिस्थितियों में  गोली मारकर की आत्महत्या

Spread the love

एक आढ़ती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने शव पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी लवजीत सिंह (34) पुत्र अमरजीत सिंह का विवाह नौ वर्ष पूर्व हरिद्वार के ग्राम गेंड़ीखत्ता निवासी जसमीत कौर के साथ हुआ था। उसके एक पुत्र हरपेज (8) व पुत्री खुशी (6) हैं। छोटा भाई कवलजीत फौज में हैं। लवजीत की पूर्व में राईस मिल थी, जो कि घाटे के चलते बंद हो गई थी। वह वह मंडी में आढ़त का काम करता था। बुधवार की शाम अपने कमरे में अकेला था। वह अपने परिवार के साथ मंडी समिति के पीछे एक मकान में रहता है। पिछले कुछ समय से उसके परिवार में तनाव बना हुआ था। शाम करीब पांच बजे लवजीत ने अपनी कनपटी पर  32 बोर की अवैध पिस्टल से गोली मार ली । गोली उसके बाएं और की कनपटी चीरते हुए निकल गई। सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया व पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page