
काशीपुर में पायते वाली रामलीला का विधिविधान के साथ शुभारंभ हो गया। जहां विधायक व निवर्तमान मेयर ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभांरभ करवाया।
रविवार की रात पायते वाली रामलीला का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह और मनु शत्रुपा का मंचन हुआ। रामलीला का विधिवत शुभारंभ पंडित रविंद्र नागर और महेश आनंद शास्त्री ने पूजा-अर्चना के साथ कराया। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि पिछले 115 सालों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। जिसे देखने के लिए काशीपुर के आसपास के लोग आते हैं। इस बार रामलीला का मंचन पद्म विभूषण से सम्मानित और पूर्व विधायक स्व. रामस्वरूप शर्मा के सुपौत्र राम बल्लभ शर्मा श्री कृष्ण लीला संस्थान वृन्दावन से आये कलाकारों की टीम के द्वारा किया जाएगा। इस बार विजयादशमी के पर्व पर रावण 55 फीट और मेघनाद के 50 फीट की ऊंचाई वाले पुतले बनवाए जाएंगे, तो वहीं इस दौरान आतिशबाजी, अग्निबाण और उनके संचालन व्यवस्था दर्शनीय होगी। इसका समापन 12 अक्टूबर दशहरे वाले दिन रावण दहन के साथ होगा। इस दौरान खिलेंद्र चौधरी,राम महरोत्रा, हरीश कुमार सिंह,जितेंद्र सरस्वती,संजय चतुर्वेदी समेत आदि मौजूद रहे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
