
काशीपुर के मानपुर निवासी राजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती शाम 9.00 – 9.30 बजे के आस पास कुम्हार वाली गली बिजली हाइडिल के पास मानपुर में हमारे मोहल्ले के 30-40 लोग एक पुराने विवाद के मध्य नजर आपस में इकट्ठा होकर विवाद को सुलझा रहे थे इसी बीच लखविन्दर मेहरा उर्फ लवी पुत्र हरेन्दर मेहरा निवासी जंगारोड मानपुर कोतवाली काशीपुर अचानक आकर मुझसे उलझने लगा मैने उसे बहस ना करने के लिये कहा तो उसने अचानक मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से अपनी कमर से तमंचा निकालकर मेरे ऊपर फायर कर दिया लेकिन गोली मेरे बगल से निकल गयी जिससे मैं बाल -बाल बच गया और घटनास्थल पर गोली चलने से अफरा तफरी मच गयी । और फायर करके उक्त लखविन्दर मुझे मां बहन की गाली देते हुये बोला आज तो तू बच गया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया । पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में आज मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू करी।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
