रामनगर ढिकुली बरसाती नाले में बही एक कार, कार में थे 4 लोग सवार

Spread the love

रामनगर के आस पास क्षेत्र में हो रही शाम से मूसलाधार बारिश के बाद ढिकुली के पास स्थित बरसाती नाला आया उफान पर बरसाती नाले में बही कार, कार में थे 4 लोग सवार,स्थानीय लोगो द्वारा किया गया सुरक्षित रेस्क्यू।

वीओ- बता दें कि रामनगर में मूसलाधार बारिश से एकाएक नदी नाले भी उफान पर आ गए,वहीं नेशनल हाईवे 309 पर स्थित ढिकुली के पास सीआरबीआर के पास से बरसाती नाला(मवाड़ी) नाला भी उफान पर आ गया। जिससे रामनगर से रानीखेत की ओर जा रही एक कार इस बरसाती नाले में बह गई, बताया जा रहा है कि कार में चालक सहित 4 लोग थे सवार, चालक ने उफनते नाले में अपनी कार डाल दी, जिससे कार उफनता नाला अपने साथ बहा ले गया,काफी दूर तक बहते हुए चली गई गनीमत यह रही कि आसपास स्थित रिसोर्ट में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा जान जोखिम में डालकर कार में सवार चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर से। रानीखेत जा रहे थे।कार संख्या uk04m1911 मे  रानीखेत निवासी, पूरन राम पुत्र बच्ची राम,उनकी पत्नी ललिता देवी,व उनका पोता धर्मपाल उम्र 17 वर्ष व ड्राइवर मुकेश कुमार उम्र 22 वर्ष, शामिल थे जिन्हें आसपास के लोगो द्वारा सकुसल बचा लिया गया। वाहन अभी भी मौके पर फसा है। स्थानीय युवा कमल रावत ने कहा कि जैसे ही यह लोगों की कर भी हम और हमारे साथ अन्य स्थानी लोगों ने बमुश्किल उन लोगो का रेस्क्यू किया। वही मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने कहा कि हमारे द्वारा सभी को आग्रह किया जा रहा है कि नदी नालों के उफान पर आने पर इस तरीके से वहांन न डालें, साथ ही पुलिस बल को भी नदी नालों के उफान पर आने पर मौके पर तैनात रहने को कहा गया है।

बाइट-1-कमल रावत(बचाने वाले प्रत्यदर्शी)

बाइट-2-राहुल शाह (उपजिलाधिकारी रामनगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page