गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा

Spread the love

पहाड़ों पर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है हरिद्वार में गंगा चेतावनी लेवल के पास पहुंच गई दोपहर करीब 3:00 के आसपास गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर रहा हालांकि राहत की बात यह है कि शाम होते-होते गंगा का जलस्तर कम होता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सिंचाई विभाग ने राहत का सांस ली, एसडीओ हेडर्स सिंचाई विभाग अनिल निमेंश का कहना है कि लगातार गंगा के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है जिसकी इस हर स्थिति में प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है गंगा का जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना तत्काल दी जा रही है उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे पहाड़ों पर बारिश होती है तो उसका सीधा असर गंगा के जल स्तर पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page