
काशीपुर। नगर के प्राचीन गंगे बाबा उदासीन आश्रम पर मंगलवार को श्री गंगे बाबा महाराज जी, ओर श्री श्री 1008 पूज्य श्री मंहत ब्रह्मा ऋषि महाराज की कृपा व मंदिर के श्री श्री 108 मंहत लखनदास महाराज के आशीर्वाद से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड आयोजन के पश्चात भव्य आरती की गई तथा कन्यायों का पूजन व उन्हें भोग कराने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सुंदरकांड पाठ में पंडित केवलानंद जोशी, बाबा रामचरन महाराज जी, राजेश शर्मा, कृष्ण गोपाल सक्सेना, संदीप सक्सेना, अमित कुमार, विनय गुप्ता, चंचल शर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
