गैरसैंण में होने वाले तीन दिवसीय सत्र पर विपक्ष का निशाना

Spread the love

गैरसैंण में 21 तारीख से तीन दिवसीय मानसून सत्र की घोषणा हो चुकी है जिसके बात से विपक्ष लगातार हमलावर है। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा की तीन दिनों में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होना एवं विपक्ष द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होना संभव नहीं है।सरकार जनता के प्रति जवाब देह से बचने का काम कर रहीं है,मानसून सत्र को तीन दिवस तक चलना है जब विधानसभा नियमावली में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ कि सरकार को एक वर्ष में 60 दिनों तक सत्र चलाना चाहिये,जिससे महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा हो सके,जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो,परन्तु सरकार के ये हाल है वो पाँच वर्ष में भी 60 दिन सत्र आहूत नहीं कर पा रही है ,जिससे सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।
सरकार बजट सत्र को भी तीन दिनों में ही समाप्त कर देती है,जबकि बजट सत्र अन्य राज्यों की तर्ज़ पर कम से कम तीन सप्ताह चलाना चाहिए

बाइट – भुवन कापड़ी , उपनेता प्रतिपक्ष

भुवन कापड़ी , उपनेता प्रतिपक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page