आईटीआई पुलिस की कार्रवाई, 4 वारंटी गिरफ्तार

Spread the love


काशीपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र से कुल 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला गुरमुख सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी को धारा 60 आबकारी अधिनियम),दूसरा कृष्ण सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी (फौजदारी , आबकारी अधिनियम), तीसरा अमरजीत उर्फ पप्पू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी (फौजदारी 60 आबकारी अधिनियम) तथा चौथा मौ. सरफराज उर्फ छोटे पुत्र स्व. फकीर मोहम्मद निवासी ग्राम बरखेड़ा पांडे (एनबीडब्ल्यू, फौजदारी व आईपीसी) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page