काशीपुर पुलिस ओवरलोड व यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त, डंफर व कार सीज

Spread the love


काशीपुर, ऊधमसिंह नगर।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ओवरलोड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी चन्दन बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ केलामोड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान ओवरलोड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कई वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही तीन ओवरलोड डंफरो को चौकी कुण्डेश्वरी में सीज कर खड़ा कराया गया।
पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग से बचें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page