हरियावाला में आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

शिव मंदिर बसई चौक हरियावाला में आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन बड़ी धूम धाम से हुआ। आयोजन का पूरा कार्यक्रम छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा कराया गया जिसके संरक्षक बाबा राघव पूरी अध्यक्ष शैलेश तिवारी,उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार तिवारी, व्यवस्थापक बी एम तिवारी  (निदेशक रोटो वाटर टैंक के निर्माता एस आई इंडस्ट्रीज  ) सचिव संतोष गुप्ता  सह व्यवस्थापक  रमेश प्रसाद (छबीला जी) कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद सह कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार के साथ राजवीर यादव,सचिन यादव,लालू जी,मंदिर कमिटी के अध्यक्ष रमेश पल,ब्रजेश पाल और ओम प्रकाश सैनी का सराहनीय योगदान रहा।
 त्यौहार के महत्व को बताते हुए बी एम तिवारी ने कहा कि “छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जीवंत उदाहरण भी है। मिट्टी के बर्तनों, केले के पत्तों और बांस की टोकरी का उपयोग प्रकृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह पर्व हमें सूर्य ऊर्जा, जल-संरक्षण और शुद्धता का संदेश देता है।” अंत में उन्होंने प्रशासन के साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page