

बीती देर रात चैती निवासी दिलबाग सिंह पूरेवाल अपने मित्र जस्सा सिंह के साथ कार पर सवार होकर रुद्रपुर से अपने घर काशीपुर स्थित चैती गाँव आ रहे थे तभी सुल्तानपुर पट्टी हाईवे पर ढिल्लों ढाबा के समीप अनियंत्रित होकर कार ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई,टक्कर इतनी जबरदस्ती थी ट्राली भी मौके पर पलट गयी व कार के परखच्चे उड़ गए, वही कार में सवार दिलबाग सिंह पूरेवाल व उनके मित्र जस्सा सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई,उनके निधन की सुचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई दिलबाग सिंह प्रतिष्ठित व्यापारी थे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
