कुंडा स्थित एक दवाई फैक्ट्री में ED की टीम ने मारा छापा

Spread the love

काशीपुर,कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक दवाई फैक्ट्री पर ईडी की टीम द्वारा छापेमारी करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है जानकारी के मुताबिक थाना कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंडा में स्थित सोल हेल्थ केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक एलोपैथिक दवा निर्माता कंपनी में ईडी की टीम द्वारा रेड डाली गई है यह एक बड़ी कार्रवाई है। ईडी की टीम द्वारा आज दवाई फैक्ट्री में प्रवेश कर गेट बंद कर लिए गए यहां तक की कुंडा थाना पुलिस को भी गेट के अंदर इंट्री नहीं करनी दी गई यह कंपनी लगभग 20 सालो से एलोपैथिक दवाइयां का निर्माण का कार्य कर रही है, और ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या यह कंपनी अपने कार्यों में कोई अनियमितता या अवैध गतिविधि में शामिल थी? ईडी की टीम द्वारा की जा रही छापेमारी की कार्रवाई से यह पता चलेगा कि क्या यह कंपनी कोई अवैध गतिविधि में शामिल थी या नहीं। यह कार्रवाई न केवल इस कंपनी के लिए बल्कि पूरे फार्मास्यूटिकल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है जानकारी के लिए आपको बताना चाहता हूं 20 दिन पहले इसी दवा कंपनी में पर्यावरण विभाग ने छापेमारी करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल फैक्ट्री मालिक विभाग को कोई ठोस जानकारियां उपलब्ध नहीं कर पाया जिसके चलते पर्यावरण विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करने की जानकारियां मिल रही हैं सवाल सबसे बड़ा यह है कि पर्यावरण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की नजर के नीचे 20 साल से चल रही अवैध दवा कंपनी पर आज तक करवाई क्यों नहीं हुई यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि इस आप तस्वीरों में देख सकते हैं ना ही इस दवाई कंपनी के गेट पर कोई साइन बोर्ड या दीवार पर नाम लिखा हुआ नहीं है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है 20 सालों से गुमनाम चल रही यह फैक्ट्री किस घातक दवाइयां का निर्माण करती होगी अब देखना यह होगा कि अफसर शाही सालों से अपनी जेब में लेकर घूमने वाले फैक्ट्री मालिक छापेमारी करने वाले विभागों को ठोस सबूत दिखा पाएगा या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page