रुद्रप्रयाग :-उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश अब आपदा का रूप लेने लगी है … जिससे आम जनता को नुकसान होने लगा है। जिला रुद्रप्रयाग के ग्राम रूमसी में भारी बारिश के चलते बदल फटने की सूचना सामने आई। ग्राम रुमसी के देवीदार तोक में बादल फटने से कृषि भूमि और स्कूल जाने वाले रास्तों को भारी नुकसान हुआ है। आपदा की इस सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पर पहुंच गए है। आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करने लगे है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने स्कूल और अन्य दूसरे मार्गो को त्वरित गति से सुचारू करने के निर्देश भी दिए है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
