

काशीपुर में आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर मंडल की तरफ से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन बद्री केदार समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
काशीपुर में चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काशीपुर महानगर मंडल के द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में हर जगह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जनहित में और गरीबों के हित में जो योजनाएं संचालित की जा रही है वह समाज के सबसे निचलै तबके तक पहुंचे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
