पशुओं को रेडियम की बेल्ट पहनाकर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

Spread the love

काशीपुर महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस राहुल रमनदीप काम्बोज के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस अभियान में रात्री के समय आवारा पशुओं के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पशुओं को रेडियम की बेल्ट पहनाई गई। रात्रि के समय में पशु सड़कों पर दूर से दिख नहीं पाते जिस कारण वाहन उन पशुओं से टकरा जाते हैं और जान माल की हानि वाहन चालक को तो होती ही है साथ में पशुओं की जान को भी खतरा बना रहता है। इस रेडियम की बेल्ट को पहनने से जैसे ही वाहन की लाइट इस रेडियम बेल्ट में पड़ेगी बेल्ट चमकने लग जाएगी और और भीषण दुर्घटना होने से बच जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस महासचिव अनित मारकंडे और युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक कौशिक जी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page