
आज फिर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने मुठभेड में जसपुर में हुई लूट कांड के फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुठभेड के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश,उपचार के लिए काशीपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया बदमाश
आपको बता दें कि बीते एक दिन पूर्व ही पुलिस ने एक मुठभेड में जसपुर में 14 सितंबर को हुये लूट कांड के दो आरोपियों को घेर लिया था। बाइक सवार बदमाश जंगल की ओर भाग गये थे और पुलिस पर फायरिंग की जबाबी कार्रवाई में एक पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश दिलशाद घायल हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई थी। इसी संदर्भ में पुलिस को सूचना मिली कि फरार बदमाश साजिद कुंडा क्षेत्र में किसी घर में छिपा हुआ है और मिस्सरवाला से होकर उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश में है। जिस पर पुलिस ने चैकिंग और तेज कर दी। रात में दो बाइक सवारों को जब चैकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उस पर हत्या, किडनैपिंग जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
