
हरिद्वार में गंगा घाटों पर सोशल मीडिया रील बनाने के शौकीन जान जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रील बना रही लड़की ग्रिल के दूसरी तरफ गंगा के तेज बहाव में गिर गई। लड़की के गिरने पर उसके साथी भी उसे बचाने के लिए दौड़े। हालांकि पानी का बहाव तेज होने के कारण लड़की डूबी नहीं और किसी तरह उसने आगे जाकर ग्रिल पकड़ ली, जिससे उसकी जान बच गई। हालाकि पैर फिसल कर गिरने के दौरान लड़की घायल हुई है। हरिद्वार में ऐसा अक्सर देखा जा रहा है कि लोग सोशल मीडिया के लिए तरह-तरह की रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
