
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर काशीपुर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व व वर्तमान विधायक को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदयस्ता दिलाने का संकल्प भाजपा कार्यकर्त्ताओ को दिलाया।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रामनगर रोड स्थित विधायक कार्यालय पहुंची। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत काशीपुर से करते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह और वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही वहां मौजूद कार्यकर्त्ताओ को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का संकल्प भी दिलाया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। जिसकी शुरुआत काशीपुर से आज की गई है। कहा कि बड़े बूथों पर कम से कम 500 तथा छोटे बूथों पर कम से कम 200 लोगों को सदस्यता ग्रहण करानी है। जिसके लिए 8800002024 पर काल करने के बाद ही सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।
बाइट….. रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
