एक छात्र को तीन युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर घायल किया

Spread the love

उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के एक छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक दुर्गा कालोनी निवासी वंश शर्मा कटोराताल स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्रा है। शुक्रवार दोपहर कॉलेज से छुट्टी के बाद वह पॉलीटेक्निक वाली गली से घर जा रहा था। इस दौरान तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने वंश पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्रा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गये तथा उन्होंने आरोपी युवकों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की। खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page