काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महेशपुर निवासी एक युवती से चाकू की नोक पर रेप करने का मामला सामने आया है वहीं आरोपी ने पीड़ित महिला के पति को भी चाकू मारकर घायल कर दिया
महेशपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 अगस्त करीब 12:00 बजे उसके पति घर से बाहर गए थे तभी प्रदीप मनोचा उनके घर में जबरदस्ती घुस आया और आते ही घर का मुख्य दरवाजा बंद कर चाकू निकाल लिया व युवती के कपड़े फाड़ रेप किया, इतने में घर के बाहर पीड़ित के पति भी आ गया व दरवाजा खटखटाने लगा लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने दरवाजा तोड़ अंदर आया ,आरोपी युवती के पति को देखते ही उसपर चाकू से हमला कर दिया चाकू लगने से युवती के पति घायल हो गया व मौके से फरार हो गया ,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
