दिसंबर माह में हो सकते है पंचायतों के चुनाव

Spread the love

देहरादून

पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा,

दिसंबर माह में हो सकते है चुनाव,

प्रतिनिधि कर रहे है कार्यकाल बढ़ाने की मांग,

पंचायत एक्ट में भी नहीं है कार्यकाल बढ़ाने की बात

कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के पंचायत प्रतिनिधि आंदोलित हैं। 7,795 ग्राम पंचायतों, 400 जिला पंचायत सदस्यों समेत कई पदों के चुनाव होने हैं।प्रदेशभर के पंचायत प्रतिनिधि त्रिस्तरीय पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर जहां 15 जुलाई से आंदोलनरत हैं। वहीं, शासन का स्पष्ट कहना है कि पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा। पंचायत एक्ट में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं हैं।नवंबर में पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद दिसंबर में 7,795 ग्राम पंचायतों और 400 जिला पंचायत सदस्यों समेत क्षेत्र पंचायत और वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश के 89 ब्लॉक कार्यालयों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page