उधम सिंह नगर:–भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 08 जुलाई से दिनांक 11 जुलाई तक जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज वर्षा होने की सम्भावना की गई व्यक्त जिस कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 08 जुलाई (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने आदेश पारित किए हैं

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
