
काशीपुर के गुलजारपुर रोड स्थित लहौरा साहिब गुरुद्वारे में आज सोमवार से पांच दिवसीय समागम शुरु हो गए है, समागम के पहले ही दिवान सैकड़ों की तादाद में दूर दराज से सिख संगते पहुंची, वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में संत बाबा कश्मीरा सिंह जी द्वारा संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया , वहीं आज सिखो के द्वितीय गुरू श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के 521 वे प्रकाश पर्व के मौके पर बाबा कश्मीरा सिंह जी ने गुरु अंगद देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरू सहिब पहले भाई लाहिणा के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने अपनी श्रेष्ठ सेवा भक्ति, धैर्य और निस्वार्थ प्रभु प्रेम के कारण 1539 में सिख धर्म के दूसरे गुरु का पद संभाला। वे 13 वर्षों तक गुरु पद पर रहे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में उनके 63 श्लोक संकलित हैं। वहीं आज के दिवान समापन के दौरान बाबा जी ने संगत से चल रहें समागमों में आने की अपील करी।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
