
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सादगी के स्वागत किया। इन दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे। इस दौरान 4 करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं
4 करोड़ 69 लाख की लागत से तैयार काशीपुर/नव निर्मित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भी लोकार्पण किया। इस दौरान सूबे के मुखिया ने नवनिर्मित ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक हरिद्वार व ऋषिकेश का वर्चुअल लोकार्पण तथा सीएसआर के माध्यम से काशीपुर के वार्डो हेतु वाटर कूलर एवं निःशूल्क एम्बुलेन्स का फ्लैग ऑफ भी किया।
वीओ- बीते रोज कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर कार्यक्रम को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान मृतक आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मोन भी रखा गया। काशीपुर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने भ्रमण के दौरान सबसे पहले कुंडेश्वरी के पास एस्कॉर्ट फार्म में 4 करोड़ 48 लाख की लागत से नवनिर्मित सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं 4 करोड़ 69 लाख की लागत से तैयार काशीपुर/नव निर्मित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भी लोकार्पण किया। इस दौरान सूबे के मुखिया ने नवनिर्मित ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक हरिद्वार व ऋषिकेश का वर्चुअल लोकार्पण तथा सीएसआर के माध्यम से काशीपुर के वार्डो हेतु वाटर कूलर एवं निःशूल्क एम्बुलेन्स का फ्लैग ऑफ भी किया।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
