काशीपुर निवासी लापता हुई किशोरी महाराष्ट्र से हुई सकुशल बरामद

Spread the love

काशीपुर के टांडा उज्जैन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 7 जनवरी को उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई थी वह लौटकर नहीं आई आसपास व रिश्तेदारों में काफी तलाशने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की, वही पुलिस ने सर्विलांस व कॉल डिटेल के आधार पर लापता किशोरी को महाराष्ट्र व कर्नाटक बॉर्डर पर स्थित सांगली जनपद के कोठीवाडी से सकुशल बरामद कर लिया,वही आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने आज किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page