
काशीपुर। काशीपुर की राजनीती के भीष्मपितामह भी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मैदान में उतर गए है। सोमवार को उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की।
जी हाँ काशीपुर की राजनीती में भीष्मपितामह के रूप में जानने वाले पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने प्रेसवार्ता कर दीपक बाली के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्य गिनाएं। पूर्व विधायक के निकाय चुनाव में उतरने से यह देखना दिलचस्प होगा को कि वो अपनी चाणक्य नीति से किस तरह मेयर पद के भाजपा से दावेदार दीपक बाली को जीत दिलाएंगे। हालांकि अपनी कुशल राजनीती के बदौलत वो पिछली बार अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को विधायक बना चुके है और स्वयं भी चार बार से विधायक रह चुके है। दीपक बाली के लिए भी पूर्व विधायक का साथ विपक्षियों की नींद उडाने वाला है। जिसे भेद पाना विपक्षी पार्टियों के लिए आसान नहीं होगा। इसका परिणाम आने वाली 23 जनवरी को देखने को मिलेगा।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
