
- शहर की प्रमुख समस्याओं को हल करने का लिया संकल्प
- जुलुस के दौरान बाजार में मांगे वोट
निकाय चुनाव के तहत कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने मेयर पद पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उधर भाजपा ने अभी मेयर पद को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है।
रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने किला मोहल्ला एकत्रित हजारों समर्थकों सहित जुलुस के रूप में नामांकन स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँच नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके बाद किले मोहले से शुरू होकर जुलुस के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक गये । वही जुलुस दौरान संदीप ने लोगो से समर्थन व आशीर्वाद माँगा। इस दौरान संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें मेयर के लिए टिकट देकर जो भरोसा जताया है, उस पर वो खरा उतरेंगे और जनता के आशीर्वाद व समर्थन से जीत हासिल करेंगे। कहा कि मेयर बनने के बाद शहर की प्रमुख समस्याओं को हल करना उनकी प्रथमिकता में शामिल रहेगा।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
