संदीप सहगल का चुनाव कार्यालय खुला

Spread the love

काशीपुर में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार संदीप सहगल के चुनाव कार्यालय का आज शाम वैदिक रीतिरिवाज के साथ शुभारंभ हो गया। इस दौरान पार्टी के चुनाव कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बताते चलें कि प्रदेश में निकाय चुनाव की सूचना जारी होते ही सभी राजनीतिक दलों में टिकट के लिए माथापच्ची शुरू हो गई थी। काशीपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस पार्टी में संदीप सहगल को अपना उम्मीदवार घोषित किया। संदीप सहगल का नाम घोषित होते के साथ ही आज देर शाम रामनगर रोड पर कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हो गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी संदीप सहगल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह परमपिता परमात्मा और पार्टी के हाई कमान का आभार व्यक्त करते हैं कि जिन्होंने पार्टी के जमीनी स्तर के जुझारू कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच में काशीपुर की गंदगी, जाम, सीवर आदि अनेक मुद्दों के साथ वोट मांगने जाएंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर में जाम का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि नगर निगम काशीपुर के द्वारा दाखिल खारिज पर 2% जो शुल्क वसूला जा रहा है, नगर निगम चुनाव जीतने के बाद पहली बैठक में दाखिल खारिज शुल्क अधिकतम कम कैसे हो सकता है, इसका प्रस्ताव पास किया जाएगा। मकान का हाउस टैक्स सही तरीके से सर्वे करा कर हाउस टैक्स लिया जाएगा। काशीपुर में जाम की समस्या से निपटने के लिए ई रिक्शा का रूट डायवर्जन प्लान तय किया जाएगा, जिससे कि शहर में जाम की स्थिति ना बने साथ ही ई रिक्शा चालकों को भी किसी तरह का कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि शहर का गिरिताल जो कि गंदगी का अंबार बन चुका है उस पर ध्यान दिया जाएगा। काशीपुर को आधुनिकीकरण युक्त बनाने का सभी के साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात ना करके लोगों को धर्म और राजनीति के नाम पर बांटकर चुनाव लड़ना जानती है। इसीलिए इस बार जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट न देकर एक शिक्षित, कर्मठ और जुझारू कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देगी। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी पिछले कई वर्षों से चले आ रहे हार के तिलिस्म को तोड़कर जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page