
काशीपुर। टोल प्लाजा के मैनेजर ने अपने ही कर्मी पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।
थाना कुंडा के जगतपुर टोल प्लाजा के दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टोल प्लाजा पर मैनेजर पद पर कार्यरत है। टोल प्लाजा पर संदीप धानिवाल नौकरी करता है, जो स्थानीय होने के नाते रजिस्टर में केवल हस्ताक्षर करता है। साथ ही सही से कार्य नहीं करने और पैसे देकर गाड़ी छोड़ने का आरोप भी कर्मी पर लगाया। आरोप है कि 18 अक्टूबर 2024 को शाम 4 बजे वह हस्ताक्षर कर जाने लगा। जिस पर मना किया गया तो आरोपी कर्मी हाथापाई और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
