भारत को वर्ल्ड कप जिताने के लिए भोलेनाथ का किया जलाअभिषेक

Spread the love

आज भारत और साउथ अफ्रीका के फाइनल मैच को लेकर पूरा देश उत्साहित है ऐसे में साधु संत भी भारत और साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर काफी उत्साहित देखने को मिले आज हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में साधु संतों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कामना की गई कि वह भारत को टीम पर अपनी दृष्टि बनाए और इस बार टी 20 वर्ल्डकप भारत को जीत दिलाएं।
इस दौरान साधु संतों ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है उसी कड़ी में आज वर्ल्ड कप में भारत विश्व गुरु बनने की नीव जीत का रखेगा हमने भगवान भोलेनाथ से कामना करी है और उनका जल अभिषेक किया है हमें उम्मीद है कि भगवान भोलेनाथ हमारी मनोकामना को पूर्ण करेंगे और भारत को इस बार वर्ल्ड कप जरूर जितायेगे।
इसी के साथ साधु संतो ने कहा कि हर बार भारत विश्व कप में या तो सेमीफाइनल या फिर फाइनल में पहुंच जाता है लेकिन पता नहीं क्यों जीत नहीं पाता इसलिए आज हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर उन्हे प्रषण किया है और उनसे कामना की है कि इस बार फाइनल जरूर भारत जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page